मन की बात कार्यक्रम आयोजित


लखीमपुर-खीरी। आज दिनांक 25 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले शहर के गढ़ी रोड स्थित दिव्य मैरिज हाल में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही साथ सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम आयोजक डॉ० सर्वेश तिवारी ने बताया कि आज पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जयंती के साथ साथ मोदी जी के मन की सुनी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील सिंह ने पंडित दिन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं का सम्बोधन किया। भारी बरसात के बाद भी सभी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रह कर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के विचारों को सुना। कार्यक्रम के अन्त में शशांक तिवारी ने उपस्थित सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित किया।
   इस अवसर पर उमेश शुक्ला, लल्लूराम शुक्ला रमेश मिश्रा,शशांक तिवारी , विजय मिश्र अनूप मिश्रा , सुशील तिवारी, अविनाश तिवारी, विवेक मिश्रा रितेश मिश्रा, शान्तनु मिश्रा, आयुष एवं क्षेत्र के सम्मानित जन और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post