राष्ट्रीय हिन्दू ऐक्शन कमेटी की बैठक सम्पन्न



लखीमपुर-खीरी। राष्ट्रीय हिन्दू ऐक्शन कमेटी की लखीमपुर कार्यकारिणी की बैठक शहर के मनकामेश्वर मंदिर मे आयोजित हुयी जिसकी अध्यक्षता कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवम शुक्ला ने की।

बैठक मे मुख्य रुप से हिन्दू हितो व अपने धर्म के प्रति जागरुक होने के सम्बन्ध मे विशेष चर्चा-परिचर्चा की गई। साथ ही नव गठित टीम के पदाधिकारियो को उनका मनोनयन पत्र भी सौपा गया।

बैठक मे मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित भाजपा के आईटी विभाग के जिला अध्यक्ष अभिषेक रमन मिश्र ने कमेटी के नव मनोनीत पदाधिकारियो व सदस्यो को उनका मनोनयन पत्र वितरित किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवम शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू ऐक्शन कमेटी का मुख्य उद्देश्य जातिवाद को समाप्त करके सभी हिन्दू भाइयो को एकजुट करना तथा हिन्दुओ का साथ, हिन्दुओ का विकास करना है।

बैठक मे राष्ट्रीय हिन्दू ऐक्शन कमेटी के जिला उपाध्यक्ष शुभम त्रिपाठी, शौर्य सक्सेना, शिवांशू मिश्रा, विधानसभा उपाध्यक्ष अनुज शुक्ला, शिखर शुक्ला, विधानसभा मंत्री सूरज सिंह, जिला मंत्री संजीव मिश्रा व मयंक बाजपेई, सोशल मीडिया प्रभारी सानू मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव व अमन गुप्ता, लखीमपुर विधानसभा अध्यक्ष चन्द्र शेखर गुप्ता, नगर मंत्री शिवम कश्यप, कस्ता विधानसभा अध्यक्ष अनूप सक्सेना, अंकित जायसवाल, विपिन जायसवाल, अतुल जायसवाल, पंकज गिरी, आकाश गौड व शिवम मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم