सरकारी संस्थानो का निरीक्षण करेंगे सांसद




निघासन-खीरी। खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी 6 से 11 नवबंर तक देश के विभिन्न प्रदेशों के सरकारी संस्थानों का निरीक्षण करेंगे।

केंद्र सरकार ने इस निरीक्षण के लिए उनको चयनित किया है। यह जानकारी देते हुए निघासन के भाजपा मीडिया प्रभारी रतीराम लोधी ने बताया कि सांसद मुंबई में अंर्तदेशीय जलमार्ग और फिर केरल के कोच्चि में गैस अथारिटी इंडिया लि0 का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद लक्षद्वीप में भारतीय अंर्तदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण और दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय पश्चिमी क्षेत्र का निरीक्षण करके वापस आकर वह लखीमपुर के संसदीय कार्यालय में 12 नवंबर को लोगों से भेंट कर निकाय चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे।

निघासन से विनोद गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم