चुनाव जीतते ही शुरू कराएंगे नगर का विकास : केबी




पलियाकलां-खीरी। भारतीय जनता पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने कहा कि जनता के सहयोग से इस बार नगर पालिका चुनाव में मेरी जीत सुनिश्चित है। भाजपा से टिकट मिलते ही मैने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

वह भाजपा के जिलाध्यक्ष, सांसद अजय मिश्र टेनी, पलिया विधायक रोमी साहनी, निघासन विधायक रामकुमार वर्मा व भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं। यह सारी बाते केबी गुप्ता ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता मे कही। बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में केबी गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को टिकट की मांग करने का अधिकार होता है। इसमें उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व सांसद, विधायकों, उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा तथा जिलाध्यक्ष के सहयोग से उन्हें पार्टी हाईकमान ने टिकट दिया है। इसके वह सभी बहुत-बहुत आभारी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में उन्हें सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल रहा है। कहा कि पूर्व में चेयरमैन कार्यकाल के दौरान मुझे काम नहीं करने दिया। तरह तरह के आरोप लगाए गये और फर्जी मुकदमों में फंसाया गया। यहां तक कि दो.दो बार उनके अधिकार सीज किए गये।

वर्तमान में भाजपा की सरकार है और इस बार विकास अच्छा किया जाएगा। दुधवा नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी सुविधा देंगे। हिन्दू समुदाय के लिए श्मशानघाट का निर्माण कराएंगे साथ ही नगर के गन्ना किसानों की समस्याओं का निराकरण कराएंगे।

कहा कि आज जनता साथ में है, सब जानते हैं कि मैंने क्या किया और क्या नहीं किया। खानका रोड, चमन चैराहा रोड, ईदगाह रोड, पानी टंकी रोड, मालगोदाम रोड आदि का निर्माण कराया। इसके अलावा उन्होंने बहुत से टेंडर पास कराए जो पास हो चुके हैं। चुनाव की वजह से सभी कार्य रुक गये हैं। चुनाव जीतते ही सभी कार्य शुरू करा दिएं जाएंगे।

पलियाकलां से निर्जेश मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم