एसडीएम ने किया बाल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारम्भ





मोहम्मदी-खीरी। ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन श्री रामलीला मैदा में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसडीएम नागेन्द्र कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि बीईओ सुनील कुमार रहे।

इस अवसर पर विकास क्षेत्र के 12 न्याय पंचायत के बच्चों ने भाग लिया जिसमें बच्चों ने लम्बी कूद] ऊंची कूद] कुश्ती] 100मी0] 200मी0] 400मी0600मी0 दौड] खो खो] कबड्डी] भाला फंेक] गोला फेंक] पीटी] योगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। पूर्ण रूप् से स्वस्थ रहने के लिए खेल प्रतियोगिताओं में बढ चढकर भाग लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार ने प्रतिदिन विद्वाालयों में खेल कराने के लिए खेल शिक्षकों से कहा ताकि बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके।

कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक शचीन्द्र दीक्षित ने किया। निर्णायक की भूमिका प्रियंक सिंह] राजीव गुप्ता] राजकुमार] सुनीता देवी] नसरफ] शकील] रामप्रकाश] संजय महावीर आदि शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों ने निभायी।

इस अवसर पर सुरेन्द्र वर्मा] मिश्रीलाल शुक्ल] योगेश वर्मा] ताजीम अहमद] एस्सार हुसैन] आशीष मिश्र] सुधीर पाण्डेय] रामदेव सैनी सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

लखीमपुर-खीरी के मोहम्मदी से हरविन्दर सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post