तेंदुए ने ली नीलगाय की जान, दूसरी गाय घायल



लखीमपुर-खीरी। जिले के थाना मैगलगंज क्षेत्र मे तेंदुए ने एक नीलगाय को मार दिया तथा एक गाय को गम्भीर रुप से घायल किया है।

शनिवार दोपहर ग्राम लिधियाई मे पूर्व प्रधान के खेत मे तेंदुए ने एक नीलगाय पर हमला करके उसे मार डाला। इतना ही नही बल्कि शाम करीब सात बजे फिर इसी तेंदुए ने लिधियाई मोड़ के करीब एक गाय पर हमला करके उसे गम्भीर रुप से घायल कर दिया।

ज्ञात हो यह तेंदुआ पिछले एक सप्ताह से इसी इलाके के इर्द गिर्द घूमकर निरीह जानवरो को अपना शिकार बना रहा है और वन विभाग तेंदुए को पकड़ने की बजाय हर बार जांच करने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم