ब्राम्हणों के उत्थान हेतु आगे आया ‘‘ब्रम्हास्त्र‘‘





लखीमपुर-खीरी। ब्रम्ह समाज की नवोदित संस्था ब्रम्हास्त्र द्वारा मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य मंे शहर के माता सिद्वेश्वरी देवी आश्रम में गरीब ब्राम्हणों हेतु खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

ब्रम्हास्त्र संस्था का प्रमुख उद्देश्य गरीब ब्राम्हणों का उत्थान करना, गरीब कन्याओ का विवाह कराना तथा बुजुर्ग ब्राम्हणो हेतु वृद्वाश्रम का निर्माण कराना है।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियो ने गरीब ब्राम्हणो को खिचड़ी भोज कराने के बाद उन्हें कम्बल व वस्त्रों का वितरण किया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक मण्डल के अध्यक्ष व संरक्षक संगम लाल शुक्ल तथा संस्था के सदस्य जय प्रकाश मिश्र, अनिल मिश्र, सत्य नारायण मिश्र, राजेश मिश्र, पंकज दीक्षित, कौशल किशोर अवस्थी, शशि मिश्र, शशि धर मिश्र उर्फ नामे माहराज, व्यापार मण्डल के अनिल शुक्ल तथा स्वास्थ्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के लखनऊ मण्डल के प्रतिनिधि संजय गुप्ता उर्फ कन्हैया व तमाम पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों ब्राम्हण मौजूद रहे।   


Post a Comment

أحدث أقدم