देश के नौजवानों को केन्द्र व प्रदेश सरकार ने दी हताशा : जितिन





लखीमपुर-खीरी। सपा-भाजपा शासन में नौजवान हताश है। प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार ने चुनाव के समय नवजवानों को सुनहरा स्वप्न दिखाते हुए तत्काल रोजगार की बात कही थी पर सालों बीतने के बाद आज तक देश में नवजवानों को केन्द्र और प्रदेश सरकार ने हताशा के अलावा कुछ नही दिया है।

उक्त विचार पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद एल0आर0पी0 गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि किसानों को अपनी फसलों को बेंचने के लिए सही मूल्य का बाजार नही मिल रहा है और किसी तरह फसलें बेंचने के बाद वह भुगतान के लिए इधर उधर चक्कर लगाते है।

तहसील से लेकर के जिला और प्रदेश मुख्यालय तक उनकी कोई सुनवाई करने वाला नही है। पहले ही दैवीय आपदा से किसानों की फसलें नष्ट हो गयी थी परन्तु प्रदेश और केन्द्र सरकार ने सिर्फ किसानों को क्षतिपूर्ति के रूप में सर्वे और तहसील और जिला मुख्यालयों को चक्कर लगवाये वास्तव में जिन किसानों का नुकसान हुआ था उन्हें एक पैसा भी नही मिला।

किसान किसी तरह से अपने परिवार को पालते हुए आगे बढ़ रहे थे कि शायद गन्ने और धान की फसल में कुछ राहत मिल जाये परन्तु किसानों का गन्ना मिलों में जा रहा है उन्हें सही फसल का मूल्य उचित समय पर नही मिल पा रहा है जिससे किसान अपने परिवार का भरण पोषण करने में अपने आप को असमर्थ महसूस कर रहे है।

उन्होने कहा कि दिल्ली और लखनऊ में बैठे सत्ता के लोग किसानों को सिर्फ लुभावने सपने दिखा रहे है वास्तव में किसानों के दर्द को बांटने वाला कोई नही है। यही हाल प्रदेश के नवजवानों का है रोजगार के नाम पर उन्हें रोज नई-नई नौकरियों के बारे में बताया जाता है परन्तु वास्तव में नवजवान इधर-उधर भटकता नजर आता है नौकरी के नाम पर अभी तक केन्द्र और प्रदेश सरकार ने नवजवानों के लिए कुछ भी नही किया है।

इसके बाद केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद धौरहरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद धौरहरा ब्लाक स्थित सुजईकुण्डा ग्राम मेें मोनू शुक्ला के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने गये तथा वापस आकर लखीमपुर शहर में प्रेमी अग्रवाल के आवास, तारिक हुसैन खां एडवोकेट के आवास, स्व0 अरूण बाजपेई के आवास, स्व0 बाबूराम शुक्ला के आवास, स्व0 दृगपाल गुप्ता के आवास तथा संजय चैधरी के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार के साथ हर सुख दुख में साथ रहने का वादा किया।

इस दौरान उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाद अहमद खां, रवि प्रताप सिंह, अशोक सक्सेना, रामेन्द्र जनवार, राजीव अग्निहोत्री, दीपक बाजपेई, संजय चैधरी, सुजीता कुमारी, नवीन पाण्डेय, राजीव मिश्रा, पप्पू मनार, राम सागर मिश्रा, गणेश प्रताप सिंह, आशुतोष पाण्डेय, डा0 वीरेन्द्र वर्मा समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post