आग ने राख किए चार घर





लखीमपुर-खीरी। जिले के थाना निघासन क्षेत्र के गांव धवई पुरवा में अचानक आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए तथा आग बुझाने के दौरान दो लोग झुलस गए।

जानकारी के अनुसार गांव धवई पुरवा निवासी शारदा प्रसाद अपने परिवार समेत शुक्रवार की रात घर मंे सोए थे। रात करीब एक बजे अचानक उनका घर जलने लगा, किसी तरह से वह घर से बाहर निकले और शोर मचाने लगे।

आग ने तब तक विकराल रूप धारण करते हुए श्यामू, सुमित और भोले के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। आग लगने से घर में रखी चारपाई, कपड़ा, बर्तन और आनाज समेत सारा सामान जलकर राख हो गया।

आग बुझाते समय शारदा प्रसाद, व उसकी बहू ज्ञान देवी झुलस गई। इस दौरान गौशाला में बंधी भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई।

Post a Comment

أحدث أقدم