देवी अवार्ड से नवाजी गईं डीएम किंजल सिंह



लखीमपुर-खीरी। लीक से हटकर काम करने वाली जिलाधिकारी किंजल सिंह को ‘‘द सण्डे स्टैण्डर्ड‘‘ और उत्तर प्रदेश सरकार के सयुंक्त तत्वाधान में प्रतिष्ठित देवी अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड उन महिला शक्शिियतों को दिया जाता है जो अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय पहल कर असाधारण कार्य कर दिखाती है।

लखनऊ के ताज होटल में शुक्रवार की शाम उ0प्र0 के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सांसद डिम्पल यादव ने यह पुरस्कार जिलाधिकारी किंजल सिंह को प्रदान किया। बताते चलें कि जिलाधिकारी के रूप में किंजल सिंह ने विभिन्न जिलों में अपने असाधारण प्रयासों से उस तबके को सम्बल प्रदान किया जो मुख्य धारा से कटा हुआ था।

लखीमपुर जिले में थारू महिलाओं छात्राओं और उनके परिवारों के चहुमुखीं विकास के लिए जिलाधिकारी का प्रयास एवं पहल किसी से छिपा नही है। उन्होनें यहां विकास की नई रोशनी का आगाज करते हुए दस दिनों तक ‘‘दि राइजिंग‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया था। इससे पहले थारू छात्राओं को हस्तशिल्प निर्माण के लिए मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के ओरछा ग्राम में शैक्षिक भ्रमण पर भेजा।

यही नही थारू छात्राओं को आत्मसुरक्षा, कौशल विकास, संगीत नृत्य जैसी विधाओं में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिलाये गये। जिस तरह अतिपिछड़े थारू परिवारों के विकास की शुरूआत जिलाधिकारी किंजल सिंह की पहल पर हुयी उससे यहां पिछड़ेपन का अधेंरा छटा और नयी रोशनी से वंचित थारू परिवार उत्साह से रोमांचित है। जिलाधिकारी के इन्ही प्रयासों के दृष्टिगत उन्हंे देवी अवार्ड के लिए चयनित किया गया था।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इनके प्रयासों की प्रशंसा की और आधी आबादी यानी महिलाओं के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी। सांसद डिम्पल यादव ने भी जिलाधिकारी के कार्यो की प्रशंसा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post