जानिए अपनी राशि के अनुसार किस तरह करें श्रीकृष्ण का पूजन




ब्यूरो। भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी को देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है।

पौराणिक कथाओ के अनुसार भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान विष्णु ने देवकी के गर्भ से रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया था। तब से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग अपने घरो व मंदिरो मे झांकियां बनाते हैं, दही मटकी फोड़ते हैं तथा नाचते गातें हैं। साथ ही अधिकांश भक्त जन्माष्टमी का व्रत भी रखते है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सच्चे मन से पूजा करने वाले व्यक्ति की सारी कठिनाईयों दूर हो जाती है। पुराणों के अनुसार जो भी व्यक्ति जन्माष्टमी का व्रत करके पूजन.पाठ करता है वह विष्णुलोक को प्राप्त करता है।

आइये जानते है कि अलग अलग राशि के लोग किस तरह पूजा अर्चना करके भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर अपना इच्छित वर प्राप्त कर सकते है......

मेष: मेष राशि वाले जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गाय को मिष्ठान खिलाने के साथ साथ कृष्ण के इस मंत्र का जप करना चाहिये ‘ऊँ कमलनाथाय नमः‘।

वृषभ: वृषभ राशि वाले जातक आज के दिन दुष और दही का भोग लगाएं तथा कृष्णास्टक का पाठ करें। साथ ही ऊँ वासुदेवाय नमः का जाप भी करें।

मिथुन: इस राशि वाले जातक आज के दिन मिश्री और तुलसी का पत्ता भगवान को अर्पित करें तथा गाय को हरा चारा खिलाकर ‘ऊँ गोविन्दाय नमः‘ मंत्र का जाप करें।

कर्क: कर्क राशि वाले जातक इस दिन भगवान को आटे में मिश्री मिलकर भोग लगाएं और सफेद गुलाब का पुष्प श्रीकृष्ण के चरणो में अर्पित करके राधाष्टक का पाठ करें। साथ मे ऊँ हिरण्यगर्भाय अव्यक्तरूपिणे नमः का जाप करें।

सिंह: सिंह राशि वाले जातक इस दिन प्रभु को मीठे चावल का भोग लगाएं तथा ‘ऊँ कोटि सूर्य समप्रभाय नमः का जाप करें।

कन्या: कन्या राशि वाले जातक भगवान श्रीकृष्ण को केसर मिश्रित दूध का भोग लगाकर उनकी पूजा करें तथा ऊँ पीतम्बराय नमः का जाप करें।

तुला: तुला राशि वाले लोग भगवान को पीले फलों का भोग लगाएं एवं गाय को मीठा चावल खिलाकर ‘ऊँ लीला धराय नमः‘ का जाप करें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले जातक आटे में पनीर भरकर गाय को खिलायें एंव केसरिया चावलों का श्रीकृष्ण जी का भोग लगायें तथा ‘ऊँ वराह नमः‘ का जाप करें।

धनु: धनु राशि वाले जातक मीठे हलवे का भोग लगाकर ‘ऊँ जगद्गुरुवे नमः‘ का जाप करें।

मकर: मकर राशि वाले जातक चने की दाल में काली मिर्च मिलाकर श्रीकृष्ण जी का भोग लगाकर पूजन व अर्चन करें। साथ ही प्रभु के सुदर्शनधारी रूप का स्मरण करते हुए ‘ऊँ पूतना जीविता हराय नमः का जाप करें।

कुंभ: कुंभ राशि वाले जातक गाय को जौ का आता खिलाकर ‘ऊँ दयानिधाय नमः‘ का जाप करें।

मीन: मीन राशि वाले जातक आज दो छोटे बच्चों को उपहार स्वरूप बासुरी प्रदान करें  तथा ‘ऊँ यशोदा वत्सलाय नमः‘ का जाप करें।

इस तरह सभी राशि वाले जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते है।

साभार पर्दाफाश

Post a Comment

أحدث أقدم