हिन्दुओं का खुला अपमान है गौ हत्या : साध्वी प्राची





लखीमपुर-खीरी। जिले मे हो रही गौ हत्याओ को रोकने हेतु विश्व हिन्दू परिषद द्वारा शहर के एक धर्मशाला मे आयोजित गौ रक्षा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि साध्वी प्राची ने कहा कि भारत की पावन भूमि पर गौ हत्यायें हो रही है जो कि हिन्दू समाज का खुला अपमान है।

गाय को काटे जाने का जिक्र करते हुए प्राची ने कहा कि अगर हम गौ रक्षा का प्रयास करते हैं तो प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज करवा दिया जाता है, ऐसा लगता है जैसे गौमाता प्रशासन की माता नहीं लगती है।

उन्होने हिन्दुओं को गाय बेचने के लिए दोषी बताते हुए कहा कि अगर गौमाता की सेवा नहीं कर सकते हो तो गौशाला मे दान दे दो हम उसकी सेवा करेंगे।

प्राची ने विहिप कार्यकर्ताओ को गौ रक्षा का संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक गांव मे 10 लोगो का गौ रक्षा दल बनाया जाये, बाद मे सभी का एक साथ वृहद अधिवेशन भी किया जायेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم