विद्युत उपभोक्ताओ का शोषण बर्दाश्त नहीं : विनोद मिश्र


लखीमपुर-खीरी। भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विनोद मिश्र की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के शोषण का विरोध किया गया।

श्री मिश्र ने कहा कि पहले बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के घर में लोड चेक होना चाहिए। उसके बाद शहर लोगों के घर का लोड चेक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चेकिंग के नाम पर अधिकारी उपभोक्ताओं से वसूली करने में जुटे हैं। जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही करेगी। पार्टी महामंत्री आशू मिश्र ने कहा कि सबसे ज्यादा विधुत चोरी विभाग से जुडे़ लोग कर रहे हैं।

विधुत चेकिंग दल द्वारा शहर के किसी बडे़ प्रतिष्ठान पर चेकिंग नही की गई है। इससे लगता है कि विभाग बेवजह उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। शहर के उपभोक्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष को बताया कि दोपहर में अधिकांश परिवार में पुरूष बाहर काम करने चले जाते हैं। तब विभाग के लोग चेकिंग के लिए घर पहुंचते हैं जो गलत है। विभाग द्वारा मीटर चेकिंग के नाम पर घरों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है।

अध्यक्ष ने कहा कि वह जिलाधिकारी से मिलकर मांग करेंगे कि चेकिंग के दौरान महिलाआ आरक्षी और महिला स्टाफ रहे और उपभोक्ताओं को लोड बढ़वाने का समय दिया जाए। मीटर में गड़बड़ी पाए जाने पर उपभोक्ता को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। बिजली विभाग की मनमानी पर तत्काल जिला प्रशासन द्वारा अंकुश नही लगाया गया तो भाजपा विरोध प्रर्दशन करने के लिए बाध्य होगी।


 बैठक में अरविंद गुप्ता, सुनील बाथम, कुमुदेश शंकर शुक्ला, सुनील सिंह, विनोद शुक्ल, अम्बुज गुप्ता, मनोज सिंह समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post