सबके विकास मे विश्वास रखती है भाजपा : टेनी





लखीमपुर-खीरी। भाजपा जिला कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष विनेाद मिश्र की अध्यक्षता में स्थानीय एक गेस्ट हाउस में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि किसान गन्ना भुगतान न होने से परेशान है।

आमजन ध्वस्त कानून व्यवस्था से दुखी है। भाजपा को जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए आगे आना है। उन्होंने सभी विधान सभा प्रभारियों से इस संबंध में तारीखें तय करने की हिदायत दी। सांसद अजय मिश्र टैनी ने कहा कि भाजपा सबके विकास में विश्वास रखती है। मोदी सरकार के पहले बजट में किसानों, महिलाओं के साथ-साथ आयकर में ढाई लाख की सीमा तय करने, वरिष्ठ नागरिकांे व पीपीएफ में छूट बढ़ाने से महंगाई पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

इसी के साथ बजट में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास जिसमें सड़कों के साथ अन्य विकास कार्य भी शामिल है, के लिए बजट मंे भारी प्राविधान से भाजपा के एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण को मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र ने कहा कि जिले में बाढ़ व गन्ना भुगतान प्रमुख समस्या है। विधान सभा के साथ-साथ मंडल व सेक्टरों की बैठकों 31 जुलाई तक करने की अपेक्षा के साथ अगस्त माह में जनता की विभिन्न समस्याओं के लिए भाजपा संघर्ष करेगी।

 बैठक का संचालन सुनील सिंह ने किया। बैठक को अरविंद सिंह, विजय माहेश्वरी, सुर्जन लाल वर्मा, अरविंद गुप्ता, जगदीश शर्मा, उमेश मिश्र ने भी सम्बोधित किया। बैठक में कृष्णा भैया, इंद्रजीत यादव, मनोज वर्मा, डा. अश्वनी वर्मा, नरेंद्र सिंह, श्रीकांत मिश्र, मुन्ना लाल अवस्थी, संतोष मौर्य, ठाकुर प्रसाद गंगवार, सुमन मिश्र, साधना सिंह, सुनीता शुक्ला, सतीश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सुनील बाथम, कौशल तिवारी, कुमुदेश शंकर शुक्ला, संजय भल्ला, राज कुमार मिश्र, योगेश वर्मा समेत सभी विधान सभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ संयोजक व अध्यक्षों ने भाग लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم