सपा विधायक ने बाढ़ पीड़ितो को दी राहत चेक


लखीमपुर-खीरी। सपा के पूर्व विधायक हाजी डॉ. आर ए उस्मानी ने बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत चेकों का वितरण किया।

इस दौरान उन्होने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद की जायेगी। जनपद की निघासन तहसील क्षेत्र के कस्बे झंडीराज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस्मानी ने लालपुर, बैलहा, हरसिंगपुर, मूड़ा बुर्जग आदि ग्राम पंचायतों में आई बाढ़ से तबाह हुई फसलों के चार सौ से अधिक किसानों को करीब एक करोड़ की धनराशि की चेकों का वितरण किया।

 इस दौरान उस्मानी से मंझलीपुरवा निवासी श्रीराम, नत्था, खग्गा, शारदा, दुलारा, धनीराम, लुद्दे, बहोरी, रामासरे आदि ने बताया कि गांव में सभी लोगों को चेकों का वितरण किया गया है, लेकिन इन लोगों की फसलें बाढ़ में पूरी तरह से तहस नहस हो जाने के बाद भी चेकों का वितरण नहीं किया गया है। उस्मानी ने तहसीलदार रामऔतार से दुबारा सर्वे कर छूटे हुए किसानों को चेक वितरण करने की बात कही है।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post