भाजपाइयो का गुस्सा भड़का, फूंका अखिलेश का पुतला





लखीमपुर-खीरी। लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय पर की गई पत्थरबाजी की घटना को लेकर जिले की तहसील पलियाकलां मे भाजपाईयों का गुस्सा भड़क उठा। सोमवार को तहसील में प्रदर्शन करते हुए भाजपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही तहसील गेट पर अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका।

भाजपाईयों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर आरोपी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करते हुए बर्खास्त करने की मांग की है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार मुर्दाबाद, अखिलेश यादव मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाने शुरू कर दिये। भाजपाईयों के आक्रोश का कारण 21 जून को लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर सपाईयों द्वारा की गई तोड़फोड़ को लेकर था।

भाजपाईयों ने आरोपी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करने की पुरजोर मांग भी उठाई। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट के सामने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला भी दहन किया। भाजपाईयों ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी विजय बहादुर को सौंपा। ज्ञापन में दोषी सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर तत्काल बर्खास्त करने की मांग के साथ साथ प्रदेश सरकार को भी बर्खास्त करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में भाजपाईयों ने चेतावनी दी है कि उनकी मागों पर कोई ठोस कार्रवाई नही हुई तो वह आंदोलन करने पर विवश हांेगे। इस दौरान नगर अध्यक्ष राजीव शुक्ला, विधानसभा प्रभारी दीपक तलवार, कृष्णकांत मिश्रा, आरडी राय, विजय गुप्ता, अरूण तिवारी, वरूण मिश्रा, भाजयुमो के विधान सभा प्रभारी उदयवीर सिंह, तेजपाल सिंह, संजय राठौर, प्रगति गुप्ता समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم