बाढ़ पीड़ितो को वितरित की गई चेक





लखीमपुर-खीरी। जिले की तहसील निघासन मे पिछले साल बाढ़ और कटान में नष्ट हुई फसलों के अहेतुक चेकों का वितरण पूर्व विधायक हाजी आरए उस्मानी व जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता ने तहसील प्रशासन की मौजूदगी में किया।

 गांव छेदुईपतिया में 730, मुर्गहा में 727,  बल्लीपुर में 445 अहेतुक चेकों का वितरण किया गया। इस दौरान उस्मानी ने कहा कि प्रत्येक साल बाढ़ आने से फसलें बर्बाद होती है, जिससे लोगों का काफी नुकसान होता है। जिलापंचायत सदस्य राजीव गुप्ता ने कहा कि चेक वितरण का कार्य चालू हो गया है। सभी लोगों को चेकें दी जायेंगी।

पिछड़ा विभाग अध्यक्ष हीराठाकुर ने भी चेक शीघ्र ही चेक वितरण कराने का प्रयास किया। इस दौरान तहसीलदार रामऔतार, आफताब साहिल, चेतराम यादव, केके गुप्ता, पूर्व प्रधान सगीर अहमद, गुलामजिलानी, मुन्ना उस्मानी, भुट्टू आदि लोग मौजूद रहे। 

Post a Comment

أحدث أقدم