वन यात्रा मे थारु महिलाओ ने नृत्य कर पाई तारीफे





लखीमपुर-खीरी। भारत लोक शिक्षा परिषद (एकल विद्यालय अभियान) द्वारा शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद के पलिया ब्लाक मे वन यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा थारू ग्राम बरबटा व जयनगर में होकर गुजारी गई। इस दौरान चंदनचैकी सहित पलिया के संभ्रांत नागरिकों, ने भी शिरकत की। जबकि थारू क्षेत्र की महिलाएं भी अपने परंपरागत पोशाकों में यात्रा में शामिल रहीं।

इस दौरान मौजूद लोगों से अभियान को वृह्द स्तर पर पहुंचाने के लिए सुझाव भी मांगे गए। कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम बरबटा से हुयी। इसके बाद स्थानीय महिला पुरूषों ने लोक नृत्य व गीत प्रस्तुत कर तारीफें पाईं। महिलाओं ने थारू संस्कृति का सबके सामने प्रदर्शन करते हुए समां बांध दिया। इसके बाद संच के लोगों ने कार्यक्रम के उद्देश्यों व आगे के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन के बाद वन यात्रा का शुभारंभ किया गया। बरबटा से शुरू हुई यात्रा ग्राम जयनगर तक पहुंची। इस दौरान थारू महिलाओं ने पारंपरिक पोशाकों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान थारू क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु संचालित कक्षाओं का भी मौजूद लोगों ने जायजा लिया। अभियान द्वारा बच्चों को किताबें, नोटबुक, फल आदि का भी वितरण किया गया।

इस दौरान अंचल समिति के अनूप मिश्रा, उदयवीर सिंह, रूपनारायण गुप्ता, आशीष अग्निहोत्री, अखिलेश जायसवाल, वरूण मिश्रा, सुनील राठौर, जसपाल गोहानिया, शिव कुमार अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, महिला समिति से लक्ष्मी जायसवाल, गीता देवी, पारुल अग्निहोत्री, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

أحدث أقدم