भारतीय जनता किसान मोर्चा की बैठक मे हुयी जीत पर चर्चा





लखीमपुर-खीरी। भारतीय किसान मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी के फन्टल संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का घन्यवाद् दिया गया।

 पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसके लिये मतदाता और कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। देश की जनता ने जाति धर्म से उठकर मतदान किया है। यह चुनाव देश को प्रगति पर ले जायेगा और देश का विकास होगा। किसान मोर्चा के जिला मंत्री विनोद शुक्ल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि किसी दल को इतना बड़ा बहुमत मिला है। मोदी की सुनामी में सभी दल सिमट गये।

 भाजपा जिला मंत्री आशू मिश्र ने कहा कि जनता को विश्वास था कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर देश से महंगाई और भ्रष्टाचार समाप्त होगा। देश की जनता ने जाति और धर्म से उठकर मतदान किया है। इसके लिये जनपदवासियों ने अद्वितीय योगदान दिया है, जो सराहनीय है। बैठक के दौरान संजय रायजादा, अजय सिंह, विक्रम राज शर्मा, प्रजापति, कौशल किशोर वर्मा, शत्रोहन लाल  लोधी, दिव्या श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post