देश के विकास मे सिख समाज का अहम योगदान : जितिन





लखीमपुर-खीरी। देश के विकास में सिक्ख समाज का अहम योगदान है। देश आज जिस तरह से विश्व में प्रगति कर रहा है और विकास के पथ पर विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए है उसमें हमारे देश के सिक्ख भाईयों का विशेष योगदान है।

उक्त विचार केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने जिले की मोहम्मदी विधानसभा के बरौचा, फरौंदा, बिचैलिया, रसूलपुर, नकहा, पिपरिया धनी, रेहरिया, शिवपुरी, छेड़ीपुर के गुरूद्धारों में बैशाखी के अवसर पर शुभकामनायें देते हुए व्यक्त किये। इससे पहले मोहम्मदी विधानसभा की सीमा में पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का ब्लाक अध्यक्ष अवधेश दीक्षित, निरंजन सिंह, देवेन्द्र सिंह अटवाल, रतन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सिक्ख समाज के लोग देश के विकास एवं सुरक्षा दोनों में आगे रहते है जब कभी भी देश के हितों के लिए आवश्यकता होती है तो हमारे सिक्ख भाई सबसे पहले आगे आकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते है इसी तरह से आज देश के अन्दर चाहें जो भी काम हो हम सबकों सिक्ख भाईयों से सीख लेनी पड़ती है।

खेती किसानी में पैदावार के मामले में भी सिक्ख भाई सबसे ज्यादा पैदावार करते है तब हम सब किसानों को यह सोंचना होता है कि हमारे सिक्ख भाई किस तरह से खेती करते है कि हमारे खेतों से ज्यादा इनके खेतों में पैदावार होती है। विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर विभिन्न धर्मो के सभी लोग एक साथ रहकर देश को आगे बढ़ाने का काम करते है।

केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बरौंचा, फरौंदा, बिचैलिया, रसूलपुर, नकहा, पिपरिया धनी, रेहरिया, शिवपुरी, झेड़ीपुर, मूड़ा गालिब, बंजरिया, नत्थापुर में सभाओं को सम्बोधित किया। केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भ्रमण में अशोक सक्सेना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, अवधेश दीक्षित, प्रदुम्न मिश्रा, अनूप सिंह, मदन सिंह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post