भाजपाइयो ने मनाया 34 वां स्थापना दिवस


लखीमपुर-खीरी। भारतीय जनता पार्टी के 34वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसमें पार्टी की नीतियों का बखान किया गया और उद्देश्य जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी बाजपेई के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया गया। रविवार को जिले की पलिया विधानसभा मे बाईपास स्थित विधानसभा प्रभारी दीपक तलवार के आवास पर हुए समारोह का शुभारम्भ खीरी लोकसभा प्रत्याषी अजय मिश्र टेनी जिला महामंत्री अरविंद सिंह संजय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित पुष्प अर्पित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते जिला महामंत्री अरविंद सिंह संजय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी बाजपेई ने की थी और वह पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। उन्होंने हमेशा ही हिंदुस्तान को विश्व पटल पर सबसे ऊपर ले जाने का प्रयास किया। इसलिए आज हमको उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। जिससे निश्चित ही पार्टी आगे नए आयाम स्थापित करेगी। 

विधानसभा प्रभारी दीपक तलवार ने कहा कि आज हमको पुनरू संगठित होकर एक साथ आगे बढऩे की आवश्यकता है। जिससे हमे आने वाले लोकसभा चुनाव में सफलता मिलेगी और भाजपा केंद्र में सरकार बनाएगी। इनके अलावा विजय गुप्ता भाजयुमो के उदयवीर सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस मौके पर तेजपाल सिंह बिल्लू वरूण मिश्रा कमल टंडन अरूण तिवारी आरडी राय शारदा प्रसाद सोनू शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post