मोदी जी ! क्या ऐसे मीडिया प्रभारी आपको बनवायेंगे प्रधानमंत्री....?



लखीमपुर-खीरी। ‘‘मुझे तो अपनो ने लूटा गैरों मे कहां दम था, मेरी कश्ती डूबी वहां जहां पानी कम था‘‘ किसी फिल्म की यह पंक्तियां जनपद खीरी की भारतीय जनता पार्टी पर बिल्कुल सटीक बैठती है।

जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी की अन्र्तकलह के चलते पार्टी पदाधिकारी आहत है वहीं दूसरी ओर भाजपा की जनपद शाखा के मीडिया प्रभारी की मठाधीशी के चलते देश मे बतायी जा रही मोदी लहर के बावजूद भी भाजपा को जनपद खीरी मे करारी शिकस्त खाने के आसार नजर आने लगे है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित किये गये खीरी लोकसभा के प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी का भारतीय जनता पार्टी की ही एक विंग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध करते हुए नगर के एक चैराहे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का पुतला फूंका गया था। जिससे पार्टी की अन्र्तकलह तो सामने आ ही रही है, और इस पर भाजपा की जनपद खीरी के जिला मीडिया प्रभारी पार्टी की नीतियों व कार्यकलापों से जनपद की सम्पूर्ण मीडिया को अनभिज्ञ रखते है।

जग जाहिर है कि किसी भी पार्टी के क्रियाकलापों की जानकारी मीडिया के माध्यम से ही जनता तक पहंुचती है। जनपद के भाजपा अध्यक्ष विनोद मिश्र तो जैसे अपने मीडिया प्रभारी के हाथ की कठपुतली बनकर रह गये है। भाजपा के आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की जानकारी सम्पूर्ण मीडिया जगत को न देना भाजपा के मीडिया प्रभारी की फितरत एवं इनकी कार्यशैली बन चुकी है। इनकी इस कार्यशैली से जहां एक ओर पार्टी को नुकसान होने की सम्भावनाएं बन रही है वहीं दूसरी ओर मीडिया को भाजपा के कार्यक्रमो की जानकारी न हो पाने के कारण 28 खीरी लोकसभा क्षेत्र की जनता भाजपा की नीतियों व 17 अप्रैल तथा 30 अप्रैल को होने वाले चुनाव सम्बन्धी योजनाओं से अनभिज्ञ बनी हुयी है।

 जनपद खीरी मे आगामी 17 अप्रैल को होने वाले खीरी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव तथा तीस अप्रैल को धौरहरा लोकसभा क्षेत्र मे होने वाले चुनाव को मददेनजर जहां एक ओर सभी पार्टी के नेता पार्टी की नीतियों को लेकर प्रचार प्रसार करने मे जुटे है वहीं भारतीय जनता पार्टी कूप मण्डूक बनी शांत बैठी है। क्या देश भर मे बतायी जा रही मोदी लहर ही भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जिताकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन करने के लिए पर्याप्त होगी या नहीं यह अभी भविष्य के गर्भ मे है लेकिन जनपद खीरी मे भारतीय जनता पार्टी की नइया को तो पार्टी के मीडिया प्रभारी स्वयं ही गर्त मे उतारने को आतुर है।

वर्षाें से जनपद खीरी की भारतीय जनता पार्टी के मठाधीश बने मीडिया प्रभारी द्वारा जनपद खीरी की सम्पूर्ण मीडिया को भाजपा के किसी भी कार्यक्रमो की सूचना न देना उनकी फितरत बन चुकी है और उनकी यह फितरत ही आगामी लोकसभा चुनाव मे मोदी लहर के बावजूद भाजपा की नइया डुबोने के लिए काफी होगी।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा से उनके फोन पर यह पूछे जाने पर कि क्या आप सम्पूर्ण मीडिया को पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दिये बगैर खीरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जितवाकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनवा पायेंगे, पर उन्होने टाल मटोल करते हुए बात का गोल मोल जवाब देते हुए कहा कि ‘‘जो हो रहा है उसकी जानकारी हमको नहीं है, मै मीडिया प्रभारी से इसकी जानकारी कर लूंगा।‘‘ 
             
देश भर मे बतायी जा रही मोदी लहर के बावजूद भी भाजपा के ऐसे नेताओं के गुप चुप तरीके से चल रहे क्रियाकलापों के चलते यहां कैसे होगा हर नर मोदी, घर घर मोदी....?  

Post a Comment

أحدث أقدم