अंजनापुर गांव पहुची आकांक्षा समिति





लखीमपुर-खीरी। आकांक्षा समिति की टीम जनपद के ब्लाक फूलबेंहड के ग्राम अंजनापुर गयी।

डा राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित ़इस ग्राम को विकास के लिए इलाहाबाद बैंक कर्मचारियों से कैम्प लगाकर 18 बैंक खाते खुलवाये इनमे 14 बैंक खाते गर्भवती महिलाओं के हैं। समिति की सदस्यों ने बच्चों को स्लेट, चाक का डिब्बा व टाफियां बांटी।

मौके पर आयरन, कैल्शियम दवाइयों का वितरण किया जिसका लाभ 86 महिलाओं को मिला। सुनीता सिंह धर्म पत्नी पुलिस अधीक्षक ने अपने हाॅथ से सत्तू बाॅटा, महिलाओं की समस्याएं सुनी। और कहा कि महिलाओं को शत प्रतिशत साक्षर किया जायेगा।

यह गाॅव आकांक्षा ने समग्र विकास के लिए गोद लिया है।  इस मौके पर सुधा गुप्ता, सुमित्रा सिंह, प्रतिभा शर्मा, श्वेता वर्मा, उमा प्रसाद तथा बैंक कर्मचारियों सहित मौजूद थे। 

Post a Comment

أحدث أقدم