भाजपा विधायक ने बैठक मे मण्डल प्रभारियों को दिये निर्देश





लखीमपुर-खीरी। जनपद की विधानसभा निघासन भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में अजय मिश्र टेनी ने वरूण गांधी की रैली को सफल बनाने के लिये मंडल प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। रैली में करीब ५६ बसे और दर्जनों चारपहिया वाहनों के ले जाने की रणनीति बनाई गई। इस रैली में आशा बहुओं, शिक्षामित्रों, डाक्टर, मास्टर के अलावा युवाओं को रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा।

निघासन विधान सभा क्षेत्र के गंाव प्रीतम पुरवा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर मल्यार्पण कर किया। टेनी ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। एग्जिक्ट पोल भी के्रंद में भाजपा की सरकार बनने की बात बराबर प्रसारित की जा रही है। मिशन २०१४ में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिये ही वरूण गांधी और नितिन गड़करी जिला मुख्यालय पर स्वाभिमान रैली को संबोधित करने आ रहे है। उन्होने कहा कि विधान सभा निघासन के धौरहरा, बैरिया, धौरहरा, सिंगाही, रमियाबेहड़ आदि स्थानो से करीब ५६ बसें जाऐंगी।

रैली को सफल बनाने के लिए प्रत्येक गांवों को जाकर रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता अपने निजी वाहन से भी जाने की रणनीति तैयार कर लें। इस दौरान वरूण गांधी के प्रतिनिधि सुनील चैधरी, संजय सिंह, बीएस मिश्रा, बनवारी लाल यादव, उत्तम मिश्रा आदि लोगों ने भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान केएल वर्मा, सुनील भार्गव, अनुज वर्मा, आरआर लोधी, संकटा प्रसाद लोधी, केके तिवारी, दिनेश गुप्ता, वेद प्रकाश मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post