स्वाभिमान रैली की सफलता हेतु तनमन से जुटें कार्यकर्ता: रंजीत





लखीमपुर-खीरी। जनपद की मोहम्मदी विधानसभा मे भाजपा की एक बैठक स्थानीय रामजानकी मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वरूण गांधी के पीआरओ रंजीत कुमार रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अवध प्रदेश के उपाध्यक्ष लोकेन्द्र प्रताप सिंह नें की।

बैठक में 12 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर वरूण गांधी व नितिन गडकरी की होनें वाली स्वाभिमान रैली की तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक में आये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रंजीत कुमार नें कहा कि वह पूरी विधान सभा में बैठकें कर कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे। उन्होंनें कार्यकर्ताओं से रैली की सफलता के लिये तनमन से जुटनें की अपील की।

पूर्व जिलाध्यक्ष व अवधप्रान्त के उपाध्यक्ष लोकेन्द्र प्रताप सिंह नें अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता इस बार परिवर्तन के लिए तैयार है। प्रदेश व केन्द्र सरकार की गलत नीतियों, भ्रष्टाचार दिनों दिन वढती मंहगाई से जनता त्रस्त है। जन मानस 2014 के चुनावों में केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनवाने का पूरा मन बना चुका है। उन्होंनें कार्यकर्ताओं से स्वाभिमान रैली में अधिक से अधिक लोगों को चलनें के लिए प्ररित करनें की अपील की।

बैठक में प्रमुख रूप से शरद द्विवेदी, सुशील त्रिवेदी, आलोक सिंह,अरूण वर्मा, बैभव प्रताप सिंह, अनुज सिंह, रवि शुक्ला, आशीष त्रिवेदी, नीरज रस्तोगी, शिवम गुप्ता, शोभित मेहरोत्रा, दिनेश गुप्ता, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, नागेश्वर, कुलदीप, शिवम राठौर, मयंक शुक्ला, प्रशान्त, राहुल, भूरे सिंह, रमन पाल सिंह, रजनीश वाजपेई, दीपू त्रिवेदी, शशांक वर्मा, रंजीत वर्मा सहित भाजपा व युवा मोर्चा के सभी मण्डल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी मनोज वर्मा नें किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post