नये मतदाताओं के योगदान से मजबूत होंगी लोकतंत्र की जड़ें : मानस





लखीमपुर-खीरी। लोकतंत्र मे युवाओं की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी के द्वारा राष्ट्र व्यापी मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है।

यह जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री मानस भूषण त्रिपाठी ने कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि संगठन का प्रयास है कि जो युवक, युवती अभी तक मतदाता नहीं बना है, उसको मतदाता बनाकर राष्ट्रीय लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य परिषद द्वारा किया जा रहा है। इस अभियान मे 18 वर्ष के अधिक से अधिक तरुण छात्र, छात्राआंे और युवाओं को मतदाता बनाना है तथा नये मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने का आवाहन किया जायेगा। इस तरह उनका योगदान देश मे लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करेगा।

 उन्होने कहा कि विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है केवल इसलिए नहीं है कि उसकी सदस्यता तीस लाख से ज्यादा हैं बल्कि इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है कि छात्र छात्राओं को राष्ट्र भक्ति की भावना से जोड़कर राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित करता है। विद्यार्थी परिषद सम्पूर्ण देश मे दस लाख युवक युवतियों को प्रथम बार वोटर बनाकर भारत के पुनर्निमाण मे अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करायेगा।

 उन्होने यह भी बताया कि यह अभियान लखीमपुर खीरी मे 23 दिसम्बर से प्रारम्भ किया जायेगा, इसको लेकर कालेजो मे कैम्प लगाकर यह अभियान चलाया जायेगा। वि़द्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख आशीष श्रीवास्तव ने मतदाता पंजीकरण अभियान की समिति मे जिला संयोजक सूर्यान्श गुप्ता, ललित पटेल व सुखविन्दर सिंह को घोषित किया। साथ ही पीयूष बाजपेई को नगर संयोजक लखीमपुर घोषित किया गया।

 इस मौके पर यूथ अगेन्स्ट करप्शन के नगर संयोजक शुभम त्रिपाठी, विद्यार्थी परिषद के नगर सहमंत्री जितेन्द्र अवस्थी, योगेन्द्र कश्यप, रजनीश मिश्र, शुभम मिश्रा, नगर मंत्री चन्दन मिश्रा, अनूप शुक्ला, अमोघ वर्मा, विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री अभिषेक त्रिवेदी, मन्नू मिश्रा व राम सहारे पाण्डेय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post