वेतन भत्तों की मांग को लेकर राज्य कर्मचारियो ने शुरु की हड़ताल





हरदोई। प्रदेशीय कर्मचारी नेताओं के आहवान पर विभिन्न वेतन भत्तों की मांगों के लेकर सभी विभागों के लिपिकीय संवर्ग सहित सभी कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर आज से अनिष्चितकालीन हड़ताल पर चले गये।

 आज जनपद मुख्यालय पर धरना स्थल विकास भवन व कलेक्ट्रेट के मध्य लिपिकीय संवर्ग के सभी कर्मचारियों, लेखपालों, चकबन्दी, तहसील, विकास, पंचायत, बाल विकास, युवा कल्याण, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, विकलांग कल्याण, महिला कल्याण सहित सभी विभागों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हुये एक स्वर में वेतन विसंगति दूर करने, भत्तों में बढ़ोत्तरी करने सहित कई मांगे रखी हैं।

 कर्मचारियों का कहना है, कि सभी प्रदेशों में उ प्र से अधिक वेतन भत्ते एवं सुविधाऐं दी जा रही हैं, तो उ प्र में क्यों नहीं। यहां पर आज पहले ही दिन हड़ताल की शुरूआत होते ही दूर-दराज से चलकर आने वाले जरूरतमन्दो को निराश होना पड़ा। एक बुजुर्ग ग्रामीण ने जब यह पूछा कि भैया आज क्या है, क्या कोई मर गया है? तो इस पर उसे बताया गया कि आज कर्मचारी अपने वेतन भत्ते को बढ़ाने के लिये हड़ताल पर है।ं उसका कहना था कि यहां तो 6 माह से पेंशन ही नहीं मिली।

वहीं खाद की बोरी 1200-1300 रू में मिलती है, हमारा धान 800 रू कुन्टल बिक रहा है। खाने की चीजे इतनी मंहगी हैं, कि खाना मुश्किल हो रहा है। अन्य कई ग्रामीण क्षेत्र से आये जरूरतमन्दों ने इस हड़ताल को गैर-कानूनी और किसान विरोधी, आम जनता की मजबूरी और भुखमरी पर सवाल उठाये और कहा कि इतना वेतन और ऊपर से कमाई होने के बाद भी वेतन भत्ते को बढ़ाये जाने को लेकर हड़ताल करने पर सवाल किया।

हड़ताल के दौरान सभी कर्मचारियों के राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी कपिल बाबू, संजय दत्त अवस्थी, प्रमोद सिंह, राम सिंह, विश्राम सिंह कठेरिया, पी के सिंह सहित सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post