कस्तूरबा गांधी विद्यालय मे बांटी गई ड्रेस





लखीमपुर-खीरी। जनपद की तहसील मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर दीना स्थित कस्तूरवा गांधी विद्यालय में बाल दिवस एवं निःशुल्क डेस वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्षा मोहम्मदी दुर्गा मेहरोत्रा रहीं। कार्यक्रम का प्रारम्भ चेयरपर्सन दुर्गा मेहरोत्रा द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओ नें रंगारंग सांस्क्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम में आये हुये अतिथियों द्वारा सभी छात्राओं को डेस वितरित की गयी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों शिवी राठौर, मीनूदेवी व सुलेखा को पालिकाध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा नें पुरस्कृ्त किया। समारोह को नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ंसंदीप मेहरोत्रा, सुरेन्द्र वर्मा, मिश्रीलाल शुक्ला, विद्यालय की वार्डन क्षमा तिवारी, आरती अवस्थी, अभिषेक मिश्रा, शिवा अवस्थी, वविता गुप्ता, पूजा शाक्य, गरिमा वर्मा, मुनेन्द्र कुमार व  अमित द्विवेदी नें भी अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिषेक मिश्रा नें किया।

वहीं नगर के राधा कृष्ण विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिये खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों के बीच बालीबाल, क्रिकेट, खो-खो, बैडमिंटन, दौड व निवंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य अनन्त राम देवल नें पुरस्कार प्रदान किये।

इसी क्रम मे नगर के गजराज सिंह बाल विद्या मंदिर में बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह यादव नें विद्यार्थियों को नेहरू जी के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post