धूमधाम से निकली श्रीराम बारात



लखीमपुर खीरी। नगर मे चल रही रामलीला के पांचवे दिन सेठ गया प्रसाद ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। श्रीराम बारात में विभिन्न सिंहासनों पर कलाकारो ने भगवान के विभिन्न रुपों का मनमोहक रुप धरा। राम जी की बारात मेे भगवान के विभिन्न स्वरुपो मे सजे कलाकार लोगो के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र बने।  

श्रीराम बारात गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से शहर के मुख्य मार्गाें से होती हुयी मेला मैदान पहुची। श्रीराम जी की बारात गाजे बाजे पटाखों की गूंज के साथ मथुरा भवन से इमली चैराहा मेन रोड सदर चैराहा संकटा देवी मार्ग होते हुए रामलीला मैदान पहुची जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम माता सीता के विवाह की लीला सम्पन्न हुयी। श्रीराम बारात का भव्य स्वागत इमली चैराहे पर खत्री सभा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इसके उपरान्त बड़े चैराहे पर खत्री युवा संगठन के पदाधिकारियों ने श्रीराम बारात का भव्य स्वागत किया।  
इस अवसर पर पूरे शहर को नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। राम बारात के दौरान बारात की आरती पूजा करने के बाद सभी लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर श्रीराम बारात को देखने हेतु छोटे छोटे बच्चे महिलाए पुरुषों का सड़क भवनों पर जमावड़ा लगा रहा।

Post a Comment

أحدث أقدم