केन्द्रीय राज्य मंत्री जितिन ने किया देश के प्रथम छात्र परामर्श केन्द्र का उद्घाटन





लखीमपुर-खीरी। समाज में जब तक सभी खुशहाल नहीं होगे तब तक समाज का विकास एक साथ नही हो सकता है। आम जन के लिए मार्ग दर्शन और परामर्श अक्सर पश्चिमी देशों में या संभ्रांत वर्ग में प्रचलित प्रथा समझी जाती है परन्तु यह हमारी ऐतिहासिक आवश्यकता है आप इस तथ्य से इनकार नही कर सकते कि चाहे गीता हो या पुराण हम उन्हे मार्ग दर्शन और स्वयं को सही रास्ते पर रखने के लिए अपने पास रखते है और उसका अनुसरण करते है महत्वपूर्ण यह है कि उन छात्रों को मार्ग दर्शन और परामर्श की क्या आवश्यकता है जिन्हें कोई प्रयत्यक्ष समस्या नही है वास्तव में आज का छात्र पिछली पीढियों से एकदम अलग है वह तेजी से बदली प्रोद्योगिकी, नये उभरते व्यवसायों, बढ़ती उम्मीदों, गला काट प्रतिस्पर्धाओं और कई अन्य गम्भीर सामाजिक वैयक्तिक विषयों से प्रभावित होता है।

 इसके अलावा दसवीं और बारहवीं के छात्र किशोर अवस्था में प्रवेश करते है जहां छात्र को मन मस्तिष्क में नियन्त्रण और सन्तुलन रखते हुए भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करना अपेक्षित है। इसलिए यदि इस स्तर पर हम छात्र को मनोवैज्ञानिक समर्थन और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध करा सकें तो मुझे विश्वास है कि वह सन्तुष्ट और देश के लिए उपयोगी एवं सफल नागरिक बनेगा।

उक्त विचार केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मोहम्मदी कस्बे में यू डी चिल्ड्रेंस एकेडमी में भारत के पहले छात्र मार्ग दर्शन एवं परामर्श केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किये। केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने यह भी कहा कि हम अपने उपलब्ध मानव संसाधन को देश की उन्नति एवं विकास में समर्थन देने के लिए अधिकतम करने का प्रयास कर रहे है तो इस पहल का महत्व और भी बढ़ जाता है एक बार इसके सफलतापूर्वक शुरू हो जाने पर जिसका मुझे विश्वास है हम अधिक से अधिक छात्रों को यह सुविधा देने के लिए दूसरे स्थानों पर भी ऐसे मार्ग दर्शन केन्द्रों का विस्तार करेंगे।

 सी बी एस द्वारा इस परामर्श केन्द्र में छात्र, छात्राओं तथा उनके अभिभावकों की शैक्षिक एवं मनोवैज्ञानिक समस्याओं का निराकरण प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा किया जाएगा। इस केन्द्र में प्रातः 10.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक छात्र, छात्राएं तथा अभिभावक अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हंै। इस परामर्श केन्द्र का उद्देश्य छात्र, छात्राओं की अभिक्षमताओं का आकलन करके उनकी समस्याओं का समाधान बताना, उनकी अभिक्षमता के आधार पर विषय तथा कालेज चुनने में मदद करना एवं उससे सम्बन्धित रोजगार एवं व्यवसायिक अवसरों से अवगत कराना है। इसके साथ ही छात्र, छात्राओं हेतु हिन्दी, अंग्रेजी, गणित तथा विज्ञान की मुफ्त उपचारात्मक कक्षाएं प्रतिदिन चलायी जाएगी। यह केन्द्र बच्चों के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

इसके बाद केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद रेहरिया में देवेन्द्र सिंह अटवाल के धर्मकांटे का उद्घाटन किया केन्द्रीय मंत्री के साथ भ्रमण में असफाक उल्ला खां, असजद मियां पेशइमाम, उपकारशील वर्मा, आशीष अवस्थी, जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र बहादुर सिंह, प्रहलाद पटेल, अशोक सक्सेना, नत्थू खां, अवनीश गुप्ता, नवीन पाण्डेय, दीपक बाजपेई, सत्य बन्धु गौड़, कल्लू मिश्रा, पिंकू मिश्रा, रतन सिंह, अजीत सिद्दीकी, सुशील शुक्ला, सुजीता कुमारी, मीना मिश्रा, रवीन्द्र राठौर, मुजीबुर्रमान, शंकर बक्श सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, महेश्वर त्रिवेदी, विशाल अहमद, कुलदीप सिंह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post