जनता की सेवा करने से मिलता है आत्म संतोष: जितिन प्रसाद





लखीमपुर-खीरी। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि जनता की सेवा करने से आत्म संतोष मिलता है। यहां के लोगों ने मुझे इस लायक बनाया है कि मैं यहां के लोगों को कुछ दे सकूं और उनकी समस्याओं का निदान करा सकूं। उन्हेाने कहा कि आम जन की समस्याअेां को राजनीति से नही जोड़ना चाहिए। लोगों की समस्याओं को हल करने में राजनीति से ऊपर उठकर सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। 

 उक्त बातें केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद सिसैया स्थित एन जी सी अस्पताल परिसर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा विकलांग उपकरण वितरण शिविर में कह रहे थे। धौरहरा क्षेत्र में कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा 83 लाख रूपए लागत से विकलांगो को 706 ट्राई साइकिल तथा 135 व्हीलचेयर 468 बैशाखी 399 कान से सुनने की मशीन तथा 200 वृद्धों के लिए छड़ी एवं अंधे विकलांगो को 50 छड़ी दी गयी जिससे उन्हे चलने में आसानी होगी।  

केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि उनका सदैव से यह प्रयत्न रहा है कि धौरहरा लोगसभा क्षेत्र के लोगों को सुख सुविधा उपलब्ध करा सके जो महानगरों के लोगों को मिलती हैं। इसी के चलते उनकी इच्छा है कि धौरहरा क्षेत्र इतना विकसित क्षेत्र बन जाये जिसकी पहचान पूरे देश में हो और धौरहरा क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को विकास कार्य देखकर यह पता चल जाये कि यह धौरहरा लोकसभा क्षेत्र है। 

 केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत सरकार ने विकलांगों को समाज से जोड़ने के लिए यह जो कार्य किया है इसके लिए धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से धन्यवाद देता हूं यह उपकरण जो आज विकलांगों को वितरित किये जा रहे है निश्चित रूप से इससे विकलांगों के जीवन में बदलाव आयेगा और वह किसी दूसरे व्यक्ति पर आश्रित रहकर अपने दैनिक कार्य स्वयं कर सकेंगे। सिसैया चैराहे से वापस लौटते समय केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जिला चिकित्सालय में युवक कांग्रेस लोकसभा धौरहरा अध्यक्ष नवीन पाण्डेय के पुत्र आशुतोष पाण्डेय को देखने जिला चिकित्सालय गये।

केन्द्रीय मंत्री के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, गणेश प्रताप सिंह, समर प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, अशोक सक्सेना, राजीव अग्निहोत्री, संजय चैधरी, के सिंह, हनीफ खां, दीपू सिंह, कमलेश मिश्रा, रामेन्द्र शुक्ला, मन्जू जायसवाल, गुडि़या सलमानी, जमाल अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post