स्वार्थ की राजनीति करने वालो से सावधान रहे जनता: चंगल रायडू





लखीमपुर-खीरी। जिला कांग्रेस कार्यालय पर सदस्य विधान परिषद आन्ध्र प्रदेश व धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक चंगल रायडू की उपस्थिति में एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र बहादुर सिंह और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं सभी ब्लाकों के अध्यक्षों एवं फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक हुई।

 बैठक में सभी कांग्रेसजनों ने एक स्वर में कहा कि धौरहरा लोकसभा के साथ-साथ जनपद खीरी एवं सीतापुर में केन्द्रीय मंत्री ने विकास की गंगा बहाई है यह बात सर्व विदित है। धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि ऐसे विकासशील एवं ऊर्जावान नेता उन्हें मिला है जो हर व्यक्ति के सुखः दुख में सदैव कंधे से कंधा मिलाकर साथ देते है और सर्वसम्मति से एक स्वर में सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्यासी के रूप में जितिन प्रसाद के नाम का प्रस्ताव पारित करके लोकसभा परिवेक्षक को सौंपा।

लोकसभा धौरहरा के परिवेक्षक चंगल रायडू ने कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश में सभी धर्मो के लोगों को एक साथ लेकर चलती है। कांग्रेस ने कभी भी देश में जातिवाद एवं साम्प्रदायिकता का सहारा नही लिया। इसी का परिणाम है कि देश आज तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा। हम सबका यह कत्र्तव्य है कि देश के लोगों को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दें तथा केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही केन्द्रीय योजनाओं का फायदा देश में रह रहे अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचायें। देश को आज कुछ लोग साम्प्रदायिकता की आग में झोंकना चाहते है हमंे लोगों को जागरूक करके उन्हें यह बताया है कि ऐसे अवसरवादी लोगों से सावधान रहे क्योंकि ऐसे लोग देश की नहीं बल्कि स्वाथ्र्य की राजनीति करते है। ऐसी राजनीति देश के लिए घातक सिद्ध होती है। हम सबकों मिलकर ऐसे साम्प्रदायिक लोगों को देश की राजनति से दरकिनार करना है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, पी सी सी सदस्य कुंवर रवि प्रताप सिंह, ए आई सी सी सदस्य अशोक सक्सेना, पी सी सी सदस्य राजीव अग्निहोत्री, ब्लाक अध्यक्ष डा कलामुद्दीन खां, हनीफ खां, रामसागर मिश्रा, समीम खां, दीपक बाजपेई, संजय चैधरी, सुजीता कुमारी, मनीषा पासवान, रजनीश मिश्रा, राकेश मिश्रा, शंकर बक्श सिंह, सत्य बन्धु गौड़, ओम प्रकाश फौजी, नत्थू खां, मो उमर, कमलेश मिश्रा, जमाल अहमद, अनिल गुप्ता, सुशील श्रीवास्तव, अलीम किरमानी, मंगूलाल मौर्य, सोनिया आनन्द सहित सभी पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم