किसानों की परेशानी से प्रदेश सरकार को कोई सरोकार नहीं: जितिन





लखीमपुर-खीरी। प्रदेश के किसान परेशान है और प्रदेश सरकार चैन की नींद सो रही है प्रदेश में पहले से ही गन्ना मूल्य का भुगतान होने से किसान बेहाल था किसानों को अपना परिवार तथा किसानी के कार्य करने में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था किसानों ने सांेचा कि धान की फसल से स्थिति को संभाल लेगें परन्तु आज तक धान खरीद खरीद केन्द्र खुलने से किसान अपनी धान की फसल को कम दामों में बेंचने को विवश है खेतों में कमर तोड़ मेहनत करके किसान फसल को पैदा करता है परन्तु सपा शासन में किसानों की मेहनत का फायदा बिचैलिये उठा रहे हैं किसान सबकुछ जानकार भी मौन है।

 उक्त विचार केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के ब्लाॅक मितौली में स्थित जम्हौरा गांव में गांव के लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि प्रदेश की सरकारी मशीनरी भी किसानों के बजाय बिचैलियों को फायदा पहुंचाने में ज्यादा रूचि ले रही है, होने वाले लोकसभा चुनावों में किसान प्रदेश सरकार को इसका जवाब देंगे। इससे पूर्व सिकन्दराबाद में केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के पहुंचने पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। रविवार को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कस्ता विधानसभा के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों में सभाएं कर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं की विस्तृत जानकारी गांव के लोगों को दी तथा सांसद निधि द्वारा कराएं गए कार्यो की भी जानकारी गांव के लोगों को दी।

 केन्द्रीय योजनाओं के विकास कार्यो एवं सांसद निधि के विकास कार्यो की गुणवत्ता पर निगरानी रखने का आग्रह भी जितिन प्रसाद ने क्षेत्र के लोगों से किया। इस बीच उन्होने तमाम गांवों के लोगांे की समस्याएं भी सुनी तथा सम्भव समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण भी कराया। केन्द्रीय मंत्री ने ग्राम जम्हौरा, बैबहा, मांझा, परसेहरा डीह, परसेहरा, मदारपुर, पिपरी, छुतैहरा, रामपुर, अमेठी, मढेरा, रहमतपुर में भी सभाएं की।

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, दीपक बाजपेई, राजीव अग्निहोत्री, विनीत मिश्रा, ब्लाॅक अध्यक्ष रामसागर मिश्र, रमाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश फौजी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजीव मिश्रा, राजेश दीक्षित, रईस अहमद, रवीन्द्र राठौर, सफी आगा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post