वन्य जीव संरक्षण पर पेन्टिंग प्रतियोगिता आयोजित

लखीमपुर-खीरी। जनपद की तहसील मोहम्मदी क्षेत्र में स्थित यू0डी0 चिल्ड्रेन्स एकेडमी में वन्य जीव संरक्षण पर एक पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गई। तराई वाइल्ड लाइफ कन्जर्वेशन सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा आठ से लेकर कक्षा बारह तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह को वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के तौर पर मनाया जाता है इसी उपलक्ष्य में कक्षा आठ को पेंटिंग के लिए पक्षी एवं उनका आवास विषय मिला, कक्षा नौ को एशियाई शेर और कक्षा दस को रायल बंगाल टाइगर व कक्षा 11 के छात्रों को शिकार और शिकारी विषय पर चित्र बनाने थे। प्रतियोगिता में आशीष यादव, मुहीब खान, निकिता खन्ना, नेहा यादव, मनप्रीत कौर, रिया यादव, मंजर शकील, श्रेया गुप्ता, प्रथम गुप्ता, यशी मिश्रा, साक्षी, किशन, अनन्त तोमर, अनुष्का, आस्था, हरमन, गुरप्रीत सिंह टुर्ना, अनुष्का गुप्ता,, उदय प्रताप, अंशिका, अंजू आदि छात्र, छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और सुन्दर चित्र बनाए। श्रेष्ठ चित्रों का चुनाव एक निर्णायक मण्डल द्वारा किया गया इस निर्णायक मण्डल में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर, सतपाल सिंह, वाइल्ड लाइफ कंजर्वेस्निस्ट विक्रम तिवारी और रईस अहमद शामिल थे। युवराज दत्त महाविद्यालय के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर एवं वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट डां. वी.पी. सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। पुरस्कार वितरण समारोह में डां. वी.पी. सिंह का स्वागत सर्वप्रथम विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्पा गुप्ता ने किया। इसके उपरान्त वरिष्ठ अध्यापक पी.एस. मिश्रा ने माल्यार्पण कर उनका अभिनन्दन किया। विद्यालय चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता का स्वागत विक्रम तिवारी ने माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्या ने बच्चों को मुख्य अतिथि से परिचित कराने के उपरान्त कहा कि वन्य जीव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे एक श्रृंखला का निर्माण करते हैं और जैसे ही इस श्रृंखला की कोई कड़ी खत्म होती है वैसे ही प्राकृतिक असंतुलन प्रारम्भ हो जाता है। पृथ्वी पर मनुष्य के अस्तित्व को बचाने के लिए पर्यावरण सरंक्षण अत्यावश्यक है। इसके उपरान्त डां. वी.पी. सिंह ने विद्याथियों को सम्बोधित करते हुए बड़े विस्तार व सहजता के साथ वन्य जीव संरक्षण के विषय में बताया। उन्होंने गांधी जी के शब्दों को उदधृत करते हुये हुए कहा कि यह धरती हम सब की जरूरतें तो पूरी कर सकती है परन्तु किसी एक के भी लालच को नहीं। बच्चे उनकी बात को बड़े ध्यान से सुनते रहे। अन्त में कार्यक्रम आयोजक समिति की ओर से विक्रम सिंह ने सभी को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया और विद्यालय प्रबन्धन का आभार प्रकट किया। वरिष्ठ अध्यापक पीएस मिश्रा ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन किया। संजय गुप्ता, गौरव मिश्रा, संजीव कुमार पाण्डेय, नरेश गंगवार, उमेन्द्र वर्मा, नवीन मिश्रा आदि अध्यापकों ने कार्यक्रम सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

أحدث أقدم