सुहागिन महिलाओं का त्यौहार है करवा





लखीमपुर-खीरी। सुहागिनों के त्योहार करवा चैथ आज है। त्यौहार के करीब एक सप्ताह पूर्व से ही बाजारों में रौनक दिखने लगी थी। बाजार गुलजार हैं और महिलाएं सजने-संवरने के लिए बिंदिया, चूड़ी और लहंगा-चुन्नी की खरीद कर रही हैं। बाजारों में रंग-बिरंगे करवा भी खूब बिक रहे हैं।

त्योहार से पहले महिलाओं ने सजने संवरने की तैयारियां शुरू कर दी थी। नव विवाहितों में करवा चैथ व्रत को लेकर काफी उत्साह है। त्योहार के सीजन में शृंगार का सामान बनाने वाली कंपनियों ने भी नए-नए फैशन की बिंदियां, चूडि़यां और लहंगा-चुन्नी बाजार में उतारी हैं। इस बार करवा चैथ पर विशेष अंगारक और गौरी-गणेश तिथि का आयोग भी है। ऐसे में इस दिन पति की दीर्घ आयु के लिए व्रत रखना विशेष फलदायी होगा। भारतीय संस्कृति में पति को परमेश्वर का दर्जा हासिल है।

करवा चैक के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। परंपराओं के मुताबिक चैथ के चांद का पूजन करने के बाद सुहागिनें व्रत खोलती हैं। करवा चैथ पूजन के पहले महिलाएं शृंगार करती हैं। इसके लिए सुहागिनो द्वारा बाजारों में खूब खरीददारी की गई है। बाजार में महिलाओं के श्रंगार का सामान भी खूब बिक रहा है।



Post a Comment

أحدث أقدم