चोरों ने एक ही रात मे तीन घरो पर धावा बोला





लखीमपुर-खीरी। जनपद के थाना ईसानगर की खमरिया चैकी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस से बेखौफ चोरो ने एक ही रात मे तीन अलग अलग जगहों पर धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ईसानगर के अंतर्गत खमरिया निवासी सरदार विजेन्द्र सिंह जो कि इरिगेशन डिपार्टमेंट में ठेकेदार है के घर बीती रात्रि करीब एक बजे आधा दर्जन चोरो ने धावा बोल दिया। घर मे घुसे चोरो की भनक लगने पर विजेन्द्र सिंह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर घर की छत पर पहंुंचे और चोरो को ललकारा जिससे वे चोर वहां से भाग निकले। बताते हैं कि विजेन्द्र के घर मेे चोरी करने घुसे चोर कच्छा बनियान पहने हुए थे।  

उसी रात क्षेत्र के ही अवतारी यादव के घर पर भी चोरो ने घर मे घुसकर लगभग बारह हजार की नकदी एक सिलेंडर मोबाइल सोने चांदी के जेवरात तथा बक्से आदि चोरी कर लिये। अवतार सिंह को घर मे हुयी चोरी के बारे मे सुबह पता चला। 

 बताया जाता है कि अवतार सिंह के घर से चोरी हुए बक्से सुधीर शुक्ला के खेत मे पड़े मिले। ऐसे ही क्षेत्र के ग्राम इतवारा मे अज्ञात चोरो ने श्रीकृष्ण वर्मा के घर से एक जोड़ी भैंसा चोरी कर लिये। फिलहाल उक्त घटनाओं की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post